Breaking News

गोरखपुर के घोष कंपनी चौराहे पर शराबियों का आतंक, दुकानदारों में दहशत; नगर निगम चौकी पुलिस की मुस्तैदी से टला बवाल….

Jdnews Vision…..

गोरखपुर : :  शहर के व्यस्त घोष कंपनी चौराहे पर रात के समय शराबियों की हरकतों से दुकानदारों में डर का माहौल है। बताया जा रहा है कि रात 10 बजे के बाद शराब पीने-खाने वाले दो गुटों के लोग हंगामा करते हैं।

*सूत्रों के अनुसार,* 2 नवंबर की रात और 3 नवंबर 2026 को भी बवाल काटने की सूचना थी। हालांकि, नगर निगम चौकी पुलिस की मुस्तैदी और मौके पर मौजूदगी के कारण हंगामा करने वाले मौके से फरार हो गए और बड़ा बवाल टल गया।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि शराब की दुकानों के आसपास हर रोज देर रात तक शराबी जमावड़ा लगाते हैं और गाली-गलौज व बवाल काटते हैं। इससे व्यापारियों और राहगीरों को परेशानी होती है।

मांग है कि सरकार इस विषय पर ध्यान देते हुए प्रशासन को निर्देश दे कि शराब की सभी दुकानों के आसपास पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और रात में पुलिस की सक्रियता और बढ़ाई जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

*रिपोर्ट: संतोष कुमार यादव, गोरखपुर….

 

About admin

Check Also

दीपावली पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरू ने सफाईकर्मियों,अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सभासदों को किया सम्मानित…. मातृशक्ति को भेंट की साड़ी…

Jdnews Vision…. मिष्ठान एवं उपहार वितरित कर दीं दीपावली सहित पांच पर्वों की शुभकामनाएं,नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *