Jdnews Vision….
संतोष कुमार गुप्ता…
– मीटर संबंधी पांच शिकायतें दूर, 1.95 लाख रुपये राजस्व की वसूली…
गोरखपुर : कौड़ीराम : विद्युत वितरण खंड कौड़ीराम की ओर से सोमवार को गोला रोड स्थित पुराने पावर हाउस परिसर में आयोजित मेगा कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण किया गया। कैंप में बिजली बिल में सुधार, खराब मीटर बदलने तथा विद्युत भार घटाने-बढ़ाने समेत अन्य समस्याओं का समाधान किया गया।
अवर अभियंता अजय कन्नौजिया ने बताया कि कैंप में कुल 21 उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण किया गया। इनमें मीटर से संबंधित पांच शिकायतें शामिल रहीं। इसके अलावा बिजली बिल सुधार और अन्य शिकायतों का भी मौके पर समाधान किया गया। कैंप के दौरान विभाग की ओर से 1.95 लाख रुपये राजस्व की वसूली की गई।
अवर अभियंता ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए इस तरह के कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें बिजली विभाग से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक दौड़ न लगानी पड़े।
Jd News Vision