Breaking News

तालाब की सफाई एवं सौन्दर्यीकरण अभियान का शुभारम्भ…

जेडी न्यूज विजन….

*कछुआ संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल…

जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में विकास खण्ड मिर्जापुर के ग्राम पाहरूआ स्थित ऐतिहासिक तालाब के संरक्षण, स्वच्छता एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का शुभारम्भ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। यह पहल तालाब में निवास करने वाले कछुओं के संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन तथा स्थानीय जैव विविधता के संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम का शुभारम्भ ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी, ग्राम प्रधान/प्रशासक देवेन्द्र पाल सिंह एवं लोक भारती के महानगर संयोजक आलोक मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने “माँ गंगा” के जयघोष के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। तालाब की स्वच्छता हेतु स्थानीय नागरिकों ने फावड़ों के माध्यम से श्रमदान कर अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। ब्लॉक प्रमुख श्री रघुवंशी ने कहा कि यह तालाब क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर है, जिसका संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि तालाब का पुनर्जीवन न केवल पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण में सहायक होगा, बल्कि ग्रामीणों के सामाजिक एवं आर्थिक हितों को भी सुदृढ़ करेगा। उन्होंने इस जनहितकारी कार्य में ग्रामवासियों एवं जिला प्रशासन के निरंतर सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। ग्राम प्रधान/प्रशासक श्री देवेन्द्र पाल सिंह ने ग्रामीणों से तालाब को प्रदूषणमुक्त बनाए रखने तथा इसके संरक्षण में सक्रिय योगदान देने की अपील की। वहीं लोक भारती के महानगर संयोजक श्री आलोक मिश्रा ने बताया कि तालाब के सौन्दर्यीकरण एवं विकास हेतु विभिन्न कार्य योजनाबद्ध तरीके से किए जाने हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में तालाब की व्यापक सफाई का कार्य प्रारम्भ किया गया है तथा जनसहभागिता के माध्यम से शीघ्र ही इस जलाशय का कायाकल्प किया जाएगा।
इस अवसर पर अन्य सम्मानित वक्ताओं ने कहा कि तालाबों का संरक्षण जल सुरक्षा, पर्यावरण संतुलन, भूजल संवर्धन तथा जैव विविधता संरक्षण के लिए अत्यंत आवश्यक है। ग्राम पाहरूआ में प्रारम्भ हुआ यह अभियान जनसहभागिता आधारित पर्यावरण संरक्षण का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरेगा।

इस दौरान एडीओ पंचायत रामऔतार शर्मा ने तालाब में गिरने वाली नालियों का स्थलीय निरीक्षण कर जल प्रदूषण की रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नालियों के समुचित प्रबंधन एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश भी प्रदान किए। कार्यक्रम में जिला गंगा समिति के जिला परियोजना अधिकारी डॉ. विनय कुमार सक्सेना, वन रक्षक श्रीकृष्ण, वरिष्ठ समाजसेवी ब्रजकिशोर शर्मा, प्रेमशरण शर्मा, अजय रघुवंशी, रंजीत, ऋषि प्रताप सिंह, गंगा समग्र से मैथिलीशरण गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

झारखंडी में ओवरब्रिज निर्माण का हुआ भूमि पूजन,विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

जेडी न्यूज़ विज़न…. सदर विधायक पल्टूराम एवं चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरून्यूज़ विज़न विधि-विधान से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *