Breaking News

पुराने स्कूल के पास घात लगाकर किया हमला, तीन लहूलुहान…

Jdnews Vision….

शैलेन्द्र सिंह चौहान…..

लखनऊ : : गोसाईगंज क्षेत्र के गांव सेमरापीतपुर में बाजार से पैदल लौट रहे तीन लोगों पर गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी व चापड़ से हमला कर दिया। हमले में तीनों के सिर फट गए और पसलियों समेत पूरे शरीर में चोटें आईं। गांव वालों के दौड़ने पर किसी तरह उनकी जान बची।

पीड़ित रामबाबू पुत्र पुनवासी, निवासी ग्राम सेमरापीतपुर ने गोसाईगंज पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि वह 9 नवंबर को पैदल खुजौली बाजार से लौट रहे थे। स्कूल के समीप उनके साथ उनके पारिवारिक अंशु पुत्र गंगाराम व राजा पुत्र गंगाराम भी थे।

आरोप है कि तभी गांव के ही रूपन पुत्र राजबहादुर, श्यामू पुत्र राजबहादुर, अतुल पुत्र गुरुप्रसाद व गुरुप्रसाद पुत्र भंगता व अन्य कई लोग वहां पहले से मौजूद थे। ये लोग बिना वजह तीनों पर टूट पड़े और लाठी व चापड़ से बुरी तरह मारने लगे।

हमले में तीनों के सिर फट गए, पसलियों में चोटें आईं और पूरे शरीर में तमाम चोटें आईं। जब तीनों मरणासन्न अवस्था में चिल्लाने लगे तब गांव वालों के दौड़ने पर उनकी जान बच सकी। आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

About admin

Check Also

समझौते के बाद भी मिली गोली मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस….

Jdnews Vision…. शैलेन्द्र सिंह चौहान….. लखनऊ: : सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में सब-लीजिंग व शॉर्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *