Breaking News

सिगरेट मांगने पर युवक पर टूट पड़े दबंग, सिर में आई गंभीर चोट….

Jdnews Vision…

शैलेद्र सिंह चौहान…..

लखनऊ: : सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में मेदांता हॉस्पिटल के पास दुकान पर खाना खाने गए युवक को सिगरेट मांगने पर तीन-चार लड़कों ने पीट दिया। हमले में युवक का सिर फट गया। विपक्षी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पीड़ित सुनील कश्यप पुत्र दिलीप कश्यप, निवासी 8/276 रजनी खंड, शारदा नगर, थाना आशियाना, लखनऊ ने सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित के मुताबिक 9 नवंबर 2026 की रात करीब एक बजे वह खाना खाने मेदांता हॉस्पिटल के पास दुकान पर गया था। उसी दुकान पर तीन से चार लड़के स्कॉर्पियो से आए और वहां सिगरेट पी रहे थे। दुकान बंद होने के कारण पीड़ित ने उनसे सिगरेट मांगी। आरोप है कि इस पर लड़के गाली देने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी, जिससे पीड़ित का सिर फट गया

About admin

Check Also

पुराने स्कूल के पास घात लगाकर किया हमला, तीन लहूलुहान…

Jdnews Vision…. शैलेन्द्र सिंह चौहान….. लखनऊ : : गोसाईगंज क्षेत्र के गांव सेमरापीतपुर में बाजार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *