Jdnews Vision….
शैलेन्द्र सिंह चौहान……
लखनऊ: : जियो कस्टमर केयर का कर्मचारी बनकर ठग ने सेक्टर बी, विजय नगर, नीलमथा निवासी जगन्नाथ सिंह परवाल को ठगी का शिकार बना लिया। ठग ने व्हाट्सएप पर फाइल भेजकर उनके मोबाइल को अपने नियंत्रण में ले लिया और फोन पे से जुड़े दो बैंक खातों से 70,912 रुपये निकाल लिए।
पीड़ित के मुताबिक 26 अक्टूबर 2026 को उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को जियो कस्टमर केयर का बताया और सहायता देने के नाम पर बातचीत शुरू की। इसके बाद उसने व्हाट्सएप नंबर पर एक फाइल भेजी। फाइल खुलते ही मोबाइल में साइबर धोखाधड़ी की घटना हो गई।
ठगी की जानकारी होते ही पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के बाद सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Jd News Vision