Jdnews Vision….
जिला सम्वाददाता
आर पी उपाध्याय
मनकापुर/ गोंड: : मनुष्य द्वारा किए गए उसके अच्छे कार्य ही उसके प्रशंसा के कारक होते हैं, जो मनुष्य समाज के लिए जीते हैं समाज को समर्पित रहते हैं उनकी सराहना हर कोई करता है उक्त बातें मानस मंगल दल सेवा समिति के अध्यक्ष आर के नारद ने नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुमार बबलू सोनी के नागरिक अभिनंदन के दौरान लंगूर बाबा दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर कहा। मंगलवार को लंगूर बाबा दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर गोवर्धन पूजा तथा अन्नकूट प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस दौरान सैकड़ो लोगों ने अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया।

इसी दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुमार बबलू सोनी का उपस्थित लोगों ने अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ पंच फल, स्मृति चिन्ह, पत्र पुष्प आदि देकर सम्मानित किया। बताते चलें कि नगर पंचायत अध्यक्ष बबलू सोनी द्वारा नगर के मंदिरों के लिए सराहनीय कार्य किए है। इस अवसर पर शास्त्री नगर के सभासद वैभव सिंह, सभासद गोपी हांडा, मुकेश चौबे, गुरु प्रसाद मास्टर, मलाई पांडे, राजेश जायसवाल, हरिदत्त मिश्रा, अमन, रंगीलाल, राजदीप, अमरदीप, भोजपुरी गायक मेही लाल यादव, राकेश गुप्ता, रामगोपाल, रवि, पंडित तथा सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
Jd News Vision