Breaking News

108 एम्बुलेंस के अंदर स्ट्रेचर से गिरने से भाजपा नेता की दर्दनाक मौत…मचा बवाल…

JD NEWS VISION….

सागर : (मध्य प्रदेश) : : सड़क दुर्घटना में घायल हुए भाजपा नेता को एंबुलेंस से अस्पताल लेकर जाते समय स्ट्रेचर पर सुरक्षित नहीं रखा गया। रास्ते में वह फर्श पर गिर गए थे जिससे उनकी मौत हो गई।

मालथौन से सागर रेफर किया

सेमरा गनपत गांव के हनुमत सिंह ठाकुर खिमलासा ग्रामीण मंडल के महामंत्री और आरएसएस संयोजक भी थे। वे 1 मार्च को बाइक से खिमलासा जा रहे थे। मंडी गेट के पास अज्ञात बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालथौन ले जाया। वहां से बेहतर सुविधाओं के लिए सागर के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया। परिजन का आरोप है कि सागर पहुंचाते समय एंबुलेंस में उनको स्ट्रेचर पर सुरक्षित नहीं रखा गया था। एंबुलेंस जब अस्पताल पहुंची तो वह उसके फर्श पर खून से लथपथ गिर पड़े।

परिजन साथ में नही थे ईएमटी आगे बैठा रहा

इस दौरान कोई परिजन उनके साथ नहीं था। और ईएमटी भी चालक के साथ आगे बैठ गया था। अस्पताल पहुंचने पर यह दर्दनाक नजारा देख परिजन भड़क उठे और उन्होंने मौके पर ही एंबुलेंस पायलट पुष्पेंद्र और ईएमटी की पिटाई कर दी। बुधवार को इलाज के दौरान हनुमत ने अंतिम सांस ली। मौत की सूचना मिलते ही परिजन शव लेकर खिमलासा थाने पहुंचे और विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय किसान नेता इंदर सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसने जीवन भर पार्टी और संघ की सेवा की, उसके अंतिम समय में कोई बड़ा नेता मौजूद नहीं रहा, जिससे कार्यकर्ताओं में रोष है।

 

About admin

Check Also

शोधार्थी मो० जिमी को मिला INTERNATIONAL AWARD…

JD NEWS VISION…. अपराजिता फाउंडेशन, काठमांडू (नेपाल) तथा गुरु विद्यापीठ, रोहतक (भारत) द्वारा दिया गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *