राज्य निर्यात पुरस्कार : चर्म उत्पाद श्रेणी में गुप्ता एच.सी. ओवरसीज़ को मिला प्रथम पुरस्कार…

जेडी न्यूज़ विज़न….

* लखनऊ में आयोजित समारोह में प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री नन्द गोपाल नंदी ने किया सम्मानित…

आगरा : : राज्य निर्यात पुरस्कार योजना के अंतर्गत आयोजित समारोह में साल 2023-24 के लिए चर्म एवं चर्म उत्पाद श्रेणी में गुप्ता एच.सी. ओवरसीज़ को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समूह के प्रबंध निदेशक एवं एफमेक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने ग्रहण किया।

इसी श्रेणी में साल 2024-25 के लिए नोवा शूज़ को भी सम्मानित किया गया, जबकि द्वितीय पुरस्कार आर.एन. बजाज ओवरसीज़, आगरा को प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त आगरा की शर्मा आर्टिस्टिक स्टोन गैलरी को मार्बल एवं पत्थर के उत्पादों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार दिया गया।

यह सम्मान समारोह लखनऊ स्थित होटल क्लार्क अवध में आयोजित किया गया, जहां प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग के मंत्री नन्द गोपाल नंदी ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के अपर मुख्य सचिव अलोक कुमार, फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन्स (FIEO) के डायरेक्टर जनरल एवं सीईओ डॉ. अजय सहाय तथा फियो उत्तर प्रदेश के प्रमुख आलोक श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े निर्यातकों और उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *