Breaking News

गैस सिलेंडर कालाबाजारी : पीपीगंज की आशीष इंडेन गैस सर्विस का गोदाम सीज, नौसड़ एजेंसी पर एफआईआर…

जेडी न्यूज विजन….

(सन्तोष कुमार गुप्ता)
गोरखपुर : :  घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और वितरण में अनियमितता की शिकायतों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कैम्पियरगंज तहसील के पीपीगंज स्थित आशीष इंडेन गैस सर्विस के गोदाम को जांच में अभिलेख न प्रस्तुत करने और गड़बड़ी मिलने पर सीज कर दिया गया। वहीं नौसड़ स्थित कन्हैया इंडेन गैस सर्विस के वाहन से 31 सिलेंडर पकड़े जाने के बाद एजेंसी पर भी एफआईआर की कार्रवाई शुरू हुई है। दोनों मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

About admin

Check Also

अलीगंज अग्निकांड : : 10 साल की लापरवाही, 15 छात्रों की मौत…अब SC ने LDA वीसी को किया तलब, पूछा…?

Jdnews Vision…. लखनऊ : : राजधानी के अलीगंज अग्निकांड  में 15 छात्रों की मौत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *