Breaking News

कंस मेलाः इटावा की डांसरों पर खूब बरसे नोट

जेडी न्यूज विजन…..

एत्मादपुर : : कंस मेला में चीती रात इटावा की डांसरों पर खूब नोटों की बारिश हुई। नौटंकी आर्केस्ट्रा पार्टी के रंगारंग कार्यक्रम के दौरान मनचली भीड़ लगातार पांच घंटा हंगामा करती रही। अंत में रात तीन बजे एक घंटा अधिक समय तक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम समाप्त कर डांसरों को वाहन में बैठकर तेजी से भागना पड़ा। बेकाबू भीड़ उनके बार-बार नाचने की मांग कर रही थी। नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों और पुलिस को इस दौरान व्यवस्था संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

कस्बा में नगर पालिका परिषद की सरपरस्ती में चल रहे सात दिवसीय परंपरागत प्राचीन केस मेला में बीती रात इटावा की भांड वाली गली से आई अनीस भाई की नौटंकी आर्केस्ट्रा पार्टी के पुरुष एवं महिला कलाकारों ने राजपाट की राजनीति के बहुरंगी चरित्र का नाटक के माध्यम से मंचन कर अपनी प्रभावी अभिनय प्रतीभा और भारत की लुतप्राय होती

प्राचीन लोक संस्कृति की प्रसिद्ध नौटंकी विद्या का बेहतरीन प्रदर्शन किया। राजकीय आदर्श विद्यालय मॉडल मैदान पर रात्रि दस बजे शुरू

हुई नौटंकी में रात्रि 12 बजे तक महिला कलाकारों ने फिल्मी गानों पर जमकर डांस किया। इसके बाद नाट्य प्रस्तुति दी गई। दर्शकों की मांग पर नौटंकी रोककर बीच-बीच में महिला कलाकार रोमांटिक फिल्मी गानों पर डांस करती रहीं। रात्रि दो बजे कार्यक्रम समाप्त करने की घोषणा करने पर दर्शकों की भीड़ ने हंगामा कर दिया। इस पर एक बार फिर से युवतियां डांसर नाचने लगी। लेकिन तीन बजे सभी महिला कलाकारों को हंगामे के बीच वाहन में बैठकर भागना पड़ा। उनके जाने के बाद भी माइक से दर्शकों हंगामा करते रहे।

हंगामा करने वालों में मनचले

शराचियों की संख्या अधिक थी। पूरे कार्यक्रम के दौरान उन्होंने खूब रंग में भंग डाला। लेकिन पुलिस ने हर बार शोरगुल होने पर बखूबी स्थित संभाले रखी। इस दौरान आगंतुक अतिथियों के लिए बने मंच पर शासन से एक दिन पूर्व सभासद मनोनीत हुए भाजपा नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष विश्वदीप सिंह गोपाल भैय्या का नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डा. सुरेश कुशवाहा और अन्य मौजूद लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर जोशीला स्वागत किया। वहीं नौटंकी आर्केस्ट्रा पार्टी की डांसरों की मोहक अदाओं पर फिदा हुए लोगों ने उनके ऊपर जमकर नोट बरसाए। रंगारंग कार्यक्रम में पुलिस ने व्यवस्था संभालने में प्रशंसनीय भूमिका निभाई। पालिकाध्यक्ष डा. कुशवाहा ने इसके लिए आभार भी जताया। उन्होंने बताया कि सात दिवसीय कंस मेला का आज शाम छह बजे रामलीला मैदान स्थित राम चबूतरा पर पुरस्कार वितरण के साथ समापन होगा।

सभासदों का विरोध बेअसर, पुलिस रही हर जगह मुस्तैद….

कंस मेला का इस बार असंतुष्ट सभासदों ने वहिष्कार कर रखा है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी पहली बार पैर नहीं रखा है। लेकिन इसके बावजूद आज अंतिम दिन तक मेला पूरे शबाच पर रहा। मीना बाजार में उमड़ी भीड़ में महिलाओं के साथ आए बच्चे भी बिछुड़े और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और कुश्ती प्रतियोगिताओं के दौरान हंगामा भी हुआ। लेकिन नगर पालिका परिषद के कर्मचारी और पुलिस ने हर मोर्चे पर स्थित संभाली। बीती रात साढ़े दस बजे थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह मुख्य बाजार में भीड़ के दौरान स्वयं ठेल ढकेल वालों को हटाने में लगे थे तो माडल स्कूल मैदान पर उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में सात दारोगा, एक हेड कांस्टेबल समेत 11 पुलिसकर्मियों की टीम डांसरों के ठुमकों पर बेकाबू होती भीड़ को काबू करने में जुटे थे।

About admin

Check Also

भाकियू अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष राजेश रावत ने डीएम की किसानों की समस्याओं से अवगत कराया….

JD NEWS VISION…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा) लखनऊ : :  भाकियू अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष राजेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *