Breaking News

वृद्धावस्था पेंशन लेने वालों में अपात्रों की तलाश को लेकर शुरु हुआ आभियान….

जेडी न्यूज विजन…

लाभार्थियों का सत्यापन करा रहा विभाग…

लखनऊ : : वृद्धावस्था पेंशन योजना में पारदर्शिता बढ़ाने और वास्तविक जरूरतमंदों तक लाभ पहुंचाने के लिए समाज कल्याण विभाग ने प्रदेशभर में लाभार्थियों का व्यापक सत्यापन अभियान शुरू किया है।

पहले यह प्रक्रिया 10 जून तक पूरी की जानी थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। विभाग ने सभी जिलों को प्रत्येक लाभार्थी का भौतिक एवं अभिलेखीय सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश में वर्तमान में 67.50 लाख लाभार्थियों द्वारा वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लिया जा रहा है। पूर्व में ऐसे कई मामले सामने आए थे, जिनमें मृत व्यक्तियों या अपात्र लोगों के नाम पर भी पेंशन का भुगतान हाे रहा था।

इसको देखते हुए विभाग ने हर एक लाभार्थी का सत्यापन करने के लिए कहा है, इसमें लाभार्थियों की पात्रता, जीवित होने की स्थिति और अन्य मानकों की जांच की जा रही है।

विभाग ने पिछले वर्ष भी सत्यापन के बाद तीन लाख से अधिक अपात्रों को चिह्नित कर सूची से बाहर किया था। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि सत्यापन के दौरान पात्रों को फैमिली आइडी से जोड़ा जाए। सत्यापन में पूरी सजगता बरती जाए, जिससे किसी पात्र का नाम पात्रता सूची से बाहर न हो।

About admin

Check Also

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मिले शव की हुई शिनाख्त…

Jdnews Vision…. आशियाना थाने में थी गुमशुदगी दर्ज.. लापता युवक की हुई पहचान… लखनऊ : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *