Breaking News

हनुमान जी के बड़ा मंगल से जुड़ी ये बात जानकर झूम उठेंगे, इस साल मिलेगा डबल पुण्‍य….

 जेडी न्यूज़ विज़न….

वर्ष 2026 में ज्‍येष्‍ठ मास के मंगलवार को बड़ा मंगल कहते हैं, जो कि हनुमान जी के भक्‍तों के लिए बेहद खास दिन होते हैं. बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल का व्रत करना, पूजा करना, दान-भंडारा करना बहुत लाभ देता है. इस साल 8 बड़ा मंगल पड़ने से यह पुण्‍य लाभ मिलेगा….

बड़ा मंगल का दिन विशेष होता है. इस दिन हनुमान जी की उपासना की जाती है. खासतौर पर उत्‍तर प्रदेश के लखनऊ शहर और उत्‍तर भारतीय राज्‍यों में बड़ा मंगल पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन बजरंगबली के मंदिरों में भक्‍तों की भीड़ उमड़ती है. सुंदरकांड पाठ किए जाते हैं. जगह-जगह भंडारे होते हैं।

मान्‍यता है कि ज्‍येष्‍ठ महीने के इन बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा करने से वे जल्‍दी प्रसन्‍न होते हैं. इस साल तो मानो इस मामले में बजरंगबली के भक्‍तों की लॉटरी लग गई है. क्‍योंकि इस बार 4 नहीं बल्कि 8 बड़ा मंगल पड़ रहे हैं।

प्रथम बड़ा मंगल 5 मई 2026

द्वितीय बड़ा मंगल 12 मई 2026

तृतीय बड़ा मंगल 19 मई 2026

चतुर्थ बड़ा मंगल 26 मई 2026

पंचम बड़ा मंगल 2 जून 2026

छठा बड़ा मंगल 9 जून 2026

सातवां बड़ा मंगल 16 जून 2026

आठवां बड़ा मंगल 23 जून 2026…

 

About admin

Check Also

आगरा बहुजन समाज पार्टी के आगरा मंडल कार्यालय पर मीडिया से मुखातिब होते हुए रामलखन सिंह सविता (बीएसपी नेता) का संदेश

Jdnews Vision… आगरा : बहुजन समाज पार्टी के आगरा मंडल कार्यालय पर मीडिया से संवाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *