Breaking News

यूपीपीएससी में सफल मनोज गुप्ता का कौड़ीराम पहुंचने पर किया गया स्वागत…

जेडी न्यूज विजन..

.सन्तोष कुमार गुप्ता…
– कामर्शियल टैक्स आफिसर पद पर हुआ है चयन…

कौड़ीराम :  : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षा में कामर्शियल टैक्स आफिसर पद पर चयनित मनोज कुमार गुप्ता का कौड़ीराम में मंगलवार को स्वागत किया गया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद मंगलवार को वह अपने घर कौड़ीराम पहुंचे। जहां क्षेत्र के लोगों, मित्रों व स्वजनों ने गाजे-बाजे और फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। मनोज गुप्ता की इस सफलता पर स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। लोगों ने कहा कि उनकी मेहनत और लगन अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। इस अवसर पर संयुक्त व्यापार मंडल कौड़ीराम के अध्यक्ष विश्वंभर पांडेय, व्यापारी दीपक गुप्ता, सोनू शर्मा, गौरव शुक्ला आदि ने बधाई दी।

About admin

Check Also

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मिले शव की हुई शिनाख्त…

Jdnews Vision…. आशियाना थाने में थी गुमशुदगी दर्ज.. लापता युवक की हुई पहचान… लखनऊ : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *