Breaking News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया श्याम भजन ‘बस आए श्याम नजर है’ का लोकार्पण

जेडी न्यूज़ विज़न…

लखनऊ : : 31 मार्च : :  मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ उत्तर के विधायक एवं समाजसेवी डा. नीरज बोरा के श्याम भजन ‘बस आए श्याम नजर है’ के वीडियो एलबम का लोकार्पण कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

लोकार्पण के अवसर पर डा. नीरज बोरा ने कहा कि भक्ति संगीत मानव मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है। बाबा श्याम की कृपा से यह भजन साकार हो सका है और उन्हें विश्वास है कि यह भक्तों के हृदय को स्पर्श करेगा तथा व्यापक सराहना प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि मेरे जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री जी के कर कमलों द्वारा एल्बम जारी किया जाना अमूल्य उपहार है।

मधुर धुन और भावपूर्ण शब्दों से सुसज्जित यह भजन श्रोताओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। भजन को स्वर स्वयं डॉ. नीरज बोरा ने दिया है। बोल एवं संगीत संयोजन शिवम श्रीवास्तव ने तथा निर्माण वत्सल बोरा के निर्देशन में हुआ है। कोरस में बिन्दू बोरा, शिवम श्रीवास्तव, विपिन गुप्ता, पंकज चाहर, मधु पाठक मांझी, प्रीतू एवं प्रिंस श्रीवास्तव ने सहयोग दिया है। नृत्य निर्देशन तृप्ति गुप्ता व उनकी टीम तथा निर्देशन आकाश सिंह व शिवम श्रीवास्तव द्वारा किया गया है। वीडियो की शूटिंग ब्रज क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों बरसाना स्थित लाडली जी मंदिर, गोवर्धन के दानघाटी मंदिर तथा वृंदावन में यमुना तट सहित अन्य रमणीय स्थानों पर की गई है। इस कार्य में गोवर्धन के मनीष लंबरदार का विशेष सहयोग रहा जबकि वीडियो शूटिंग एवं संपादन का कार्य लवी दीक्षित एवं उनकी टीम ने किया है। भजन को यूट्यूब चैनल @mantra तथा डॉ. नीरज बोरा के आधिकारिक मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देखा और सुना जा सकता है।

About admin

Check Also

भाकियू अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष राजेश रावत ने डीएम की किसानों की समस्याओं से अवगत कराया….

JD NEWS VISION…. (सुरेन्द्र कुमार वर्मा) लखनऊ : :  भाकियू अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष राजेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *