Breaking News

भारी वाहनों पर पूरे दिन प्रतिबंध से व्यापार और रोजगार होगा प्रभावित : व्यापार मंडल

Jdnews Vision….

तुलसीपुर : : नगर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के नाम पर सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रस्तावित प्रतिबंध के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी को तीन सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर व्यापारिक हितों की अनदेखी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।

जिला महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि तुलसीपुर की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा भारी वाहनों पर निर्भर है। चीनी मिल के कच्चे एवं तैयार माल का परिवहन, मंडी समिति में आने वाली कृषि उपज, फल, सब्जी एवं अनाज की आपूर्ति तथा थोक व्यापार का संचालन भारी वाहनों के माध्यम से ही होता है। यदि सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाता है, तो व्यापारिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित होंगी। साथ ही ट्रांसपोर्ट व्यवसाय एवं इससे जुड़े हजारों लोगों के रोजगार पर भी गंभीर संकट उत्पन्न होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में व्यापारी पहले से ही आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, ऐसे में इस प्रकार का निर्णय स्थिति को और अधिक कठिन बना देगा।

व्यापार मंडल के महामंत्री रूप चन्द्र गुप्ता ने कहा कि किसी भी प्रकार का प्रतिबंध लागू करने से पहले स्थानीय प्रशासन को व्यापारिक संगठनों, चीनी मिल प्रबंधन एवं मंडी समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सर्वमान्य समाधान निकालना चाहिए, जिससे व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित न हों और सड़क सुरक्षा का उद्देश्य भी सफलतापूर्वक पूरा हो सके।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष कमल नयन तिवारी, युवा अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष निजामुद्दीन (सभासद), रिजवान बबलू एवं ओम प्रकाश अग्रहरि सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

कौड़ीराम ब्लॉक में करीब 500 लोगों ने दी बुनियादी साक्षरता की परीक्षा…

Jdnews Vision….. संतोष कुमार गुप्ता….. सभी 64 ग्राम सभाओं के परिषदीय स्कूलों में आयोजित हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *