Breaking News

लाईन परिचारकों की भी सेवानिवृत्ति आयु ऊर्जा विभाग सभी के समान 62 वर्ष करने की मांग …….

जेडी न्यूज़ विज़न….

लाईन परिचारकों की भी सेवानिवृत्ति आयु
ऊर्जा विभाग सभी के समान 62 वर्ष करें

(बिजली कंपनियों में सेवानिवृत्ति आयु में व्याप्त
विसंगति ऊर्जा विभाग दूर करे -राकेश पाठक)

इंदौर: :  ऊर्जा विभाग मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत बिजली कंपनियों में कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु के अलग-अलग आदेश, नियम है। सभी श्रेणियों के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं बिजली कंपनियों में कार्यरत कंपनी कैडर लाईन परिचारकों की सेवानिवृत्ति आयु 55 वर्ष निर्धारित की गई है। जो कि न्यायोचित नहीं है।

इस विसंगति के कारण कंपनी कैडर लाईन परिचारक 55 वर्ष की सेवा आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहें हैं। इस संदर्भ में मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी पाठक ने म.प्र. शासन के मुख्यमंत्री, ऊर्जामंत्री, अतिरिक्त मुख्यसचिव ऊर्जा, सीएमडी पावर मैनेजमेंट कंपनी और सभी बिजली कंपनियों के प्रबंध संचालकों से अनुरोध किया है कि बिजली सेक्टर की कंपनियों में ‌कर्मचारियों के हित में अच्छे निर्णय लिए जा रहे हैं। किंतु खेद है कि बिजली सेक्टर की कंपनियों में आज भी कर्मचारियों के लिए दो अलग-अलग नियम, कानून चल रहे हैं। बिजली कंपनियों में सभी श्रेणियों के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष निर्धारित की गई है परंतु कंपनी कैडर लाईन परिचारकों को 55 वर्ष में सेवा आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त किया जा रहा है। यह न्यायसंगत नहीं है।

इस विषय में महामंत्री राकेश डीपी पाठक ने फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल के साथ पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक और एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक एवं कार्यपालक निर्देशक मानव संसाधन एवं प्रशासन से भेंटकर निवेदन किया था और इन अधिकारियों ने इस विषय पर निर्णय लेकर सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने की अनुसंशा की थी। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी और अन्य बिजली कंपनियों ने एक ही संस्थान में दो अलग-अलग नियम की जगह इन कर्मचारियों की भी सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का अनुसंशा सहित प्रस्ताव काफी समय पूर्व ही अनुमोदन के लिए ऊर्जा विभाग को प्रेषित किया था, इसके बावजूद भी आज तक इस प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिली है। जिससे इस श्रेणी के कर्मचारियों को 55 वर्ष में ही सेवानिवृत्त किया जा रहा है।

फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी पाठक, यू के पाठक, दिनेश दुबे, अनूप वर्मा सहित सभी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री, ऊर्जामंत्री, अतरिक्त मुख्यसचिव ऊर्जा, सीएमडी, पावर मैनेजमेंट कंपनी एवं सभी बिजली कंपनियों के प्रबंध संचालकों से अनुरोध किया है कि सेवानिवृत्ति आयु की इस विसंगति को दूर कर बिजली कंपनियों में सभी के लिए एक ही नियम, कानून लागू कर कंपनी कैडर लाईन परिचारकों की सेवानिवृत्ति आयु 55 वर्ष से बढ़ाकर सभी के समान 62 वर्ष की जाएं।

– मदन वर्मा प्रदेश प्रवक्ता
मप्र विद्युत कर्मचारी संघ
फेडरेशन (जबलपुर) शाखा इंदौर

About admin

Check Also

SYDA Kahetrigao Wins Third Place on Penalties in MPC Club Hiyangthang 2nd 9 Men A-Side Village Tournament

JD NEWS VISION…. Hiyangthang, Imphal West – 14 June : : SYDA Kahetrigao clinched the …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *