Breaking News

रामबाग के टेढ़ी बगिया में बजरंगदल ने निकाली भव्य शोभा यात्रा…..

जेडी न्यूज विजन…..

आगरा : :  हनुमान प्रकट्योसव पर बजरंगदल द्वारा एक विशाल शोभा यात्रा टेढ़ी बगिया चौराहे पर धूम धाम से निकाली गई ।
यात्रा में जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयकारों से पूरा माहौल भगवामय हो गया।
सैकड़ों बजरंगियों ने शोभा यात्रा में जय श्री राम के नारों के संग झूम झूम कर नृत्य किया।
शोभा यात्रा हनुमान चौक टेढ़ी बगिया से हाथरस रोड,ईंट मंडी, सोहराव वाटिका,से होते हुए।
जलेसर रोड,सौ फुटा रोड, अम्बेडकर पार्क,ॐ वाटिका ,वर्कशॉप से होते हुए।
टेढ़ी बगिया हनुमान मंदिर पर यात्रा का समापन हुआ।
शोभायात्रा के अंतर्गत बजरंगियों का स्थानीयों द्वारा जगह जगह स्वागत और पुष्पवर्षा की गई
हनुमान स्वरूप झांकी की आरती की गई।
प्रशासन ने शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। जिसमें पुलिस बल की तैनाती रही। शोभायात्रा का दौरान एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय और थाना ट्रांस यमुना प्रभारी हरेंद्र मालिक,थाना फोर्स के साथ स्वयं मौजूद रहे।
यात्रा का दौरान किसी भी तरह का माहौल न बिगड़े। इसको लेकर विशेष ध्यान रखा गया।
दौरान यात्रा का दौरान जिला प्रचारक सचिन ,विभाग मार्ग प्रमुख नागेन्द्र विभाग मंत्री नवल त्यागी ,कार्यवाह भुजवेंद्र सिकरवार,अनुज,ऋषि, ध्रुव ,पिंकी,अनिल, नमित,सूरज,समाजसेवी पवन समाधिया,आशु सिसोदिया, उज्ज्वल,शशांक, शेलू,दिनेश,कृष्णकांत,विजय ,राम व अन्य रामभक्त उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

ऋषि पंचमी पर विशेष…..

Jdnews Vision…. ऋषि पंचमी विशेष   भाद्रपद शुद्ध पंचमी को ऋषि पंचमी के तौर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *