Breaking News

पुलिस ने किया शुभम हत्याकांड का खुलासा…

Jdnews Vision….

संतोष कुमार गुप्ता…..

*शुभम का पट्टीदार ही निकला हत्यारोपी, भेजा गया जेल…

*पुलिस की कार्यशैली की सर्वत्र हो रही है सराहना…

गोरखपुर : : बांसगांव थाना क्षेत्र जयंतीपुर गांव में शुभम मिश्र की सोते समय अज्ञात द्वारा धारदार हथियार से की गयी निर्मम हत्याकांड का महज दो दिन में ही पुलिस ने खुलाशा करते हुए शुभम के पट्टीदार हत्यारोपी संतोष मिश्र पुत्र जयप्रकाश मिश्र को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्यशैली की सर्वत्र सराहना हो रही हैं। मालूम हो कि बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जयंतीपुर में गत 17 सितम्बर की भोर में 21 वर्षीय कार्तिकेय उर्फ शुभम मिश्र पुत्र स्वदेश मिश्र की घर से 100 मीटर दूर छावनी पर बंगले के बरामदे में सोते समय सिर पर धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गयी थी। मृतक के चचेरे भाई विवेकानंद मिश्र उर्फ विक्की की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के विरूद्ध केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी। इस हत्याकांड का शनिवार को खुलाशा करते हुए एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि शुभम का हत्यारोपी उसका पट्टीदार संतोष मिश्र (30) वर्ष पुत्र जयप्रकाश मिश्र है। उन्होने बताया कि पुलिस की पूछताछ में संतोष ने बताया कि शुभम का उसकी पत्नी से आयेदिन मिलना जुलना होता रहता था तथा दोनों के बीच मोबाइल से लम्बी बातचीत भी होती रहती थी। इससे क्षुब्ध संतोष मन ही मन शुभम को रास्ते से हटाने की योजना बनाने लगा। इस हत्याकांड का पदार्पास करने वाली पुलिस टीम में आईपीएस सीओ लाईन/सीओ क्राईम अरुण कुमार यश, क्षेत्राधिकारी बाँसगांव अनुज कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खजनी दिपांशी राठौर, एसओजी प्रभारी निरीक्षक नीरज राय, एंटी थेफ्ट प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय, एसओजी प्रभारी उ०नि० पुरुषोत्तम आनन्द सिंह, थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह, साईबर थाना प्रभारी बांसगांव उ०नि० उपेन्द्र सिंह, प्रभारी सर्विलान्स उ०नि० नितेश वर्मा, उ०नि० इन्द्रसेन सिंह, का० दीपक यादव, का० जयप्रकाश यादव, का० अजय कुमार, का० सोनू यादव, का० अभिषेक सिंह, म०का० अमृता सिंह, म०का० लक्ष्मी गुप्ता थाना बांसगांव शामिल रहीं।

About admin

Check Also

संतराज यादव को भाजपा संकुल प्रकोष्ठ में मिली अहम जिम्मेदारी…

Jdnews Vision…… संतोष कुमार गुप्ता…… कौड़ीराम : : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *