Jdnews Vision…..
संतोष कुमार गुप्ता…..
सभी 64 ग्राम सभाओं के परिषदीय स्कूलों में आयोजित हुई परीक्षा, उम्रदराज महिला-पुरुषों में दिखा उत्साह…
कौड़ीराम: : ब्लॉक क्षेत्र की सभी 64 ग्राम सभाओं में रविवार को बुनियादी साक्षरता की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा का आयोजन क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में किया गया, जिसमें करीब 500 निरक्षर एवं नवसाक्षर महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। परीक्षा में गांवों के उम्रदराज महिला और पुरुष भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

परीक्षा को लेकर वयस्कों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई प्रतिभागी निर्धारित समय से पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। उन्होंने पढ़ने, लिखने और सामान्य गणित से संबंधित बुनियादी ज्ञान का प्रदर्शन किया। परीक्षा का उद्देश्य ऐसे वयस्कों को बुनियादी शिक्षा से जोड़ना है, जो किसी कारणवश औपचारिक शिक्षा हासिल नहीं कर सके।

खंड शिक्षा अधिकारी जय प्रकाश मौर्य ने कहा कि निरक्षरता समाज और देश के विकास में बड़ी बाधा है। बुनियादी साक्षरता अभियान के माध्यम से वयस्कों को पढ़ने-लिखने और दैनिक जीवन में जरूरी गणितीय ज्ञान से सक्षम बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को साक्षर बनाने से देश की साक्षरता दर में सम्मानजनक स्थिति बनाने में मदद मिलेगी। परीक्षा के दौरान शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
Jd News Vision