Breaking News

ट्रेन में कोच अटेंडेंट TTE बनकर ट्रेन में कर रहा था वसूली… शिकायत पर DRM ने दिए जांच के आदेश…

जेडी न्यूज विजन….

लखनऊ: :  ट्रेनों की एसी बोगियों में बेडरोल उपलब्ध कराने वाले कोच अटेंडेंट टीटीई बनकर यात्रियों से वसूली कर रहे हैं। ऐसे ही ऐशबाग -गोरखपुर एक्सप्रेस की एसी थर्ड बाेगी में टिकट जांच करते और यात्रियों को सीटें उपलब्ध कराने वाले कोच अटेंडेंट का एक वीडियो सामने आया है।

एक यात्री ने कोच अटेंडेंट का वीडियो बनाकर रेलवे से शिकायत दर्ज कर दी है। इस पर डीआरएम ने जांच के आदेश दिए हैं।

घटना ट्रेन 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस की एसी थर्ड बोगी बी-3 के ठेके पर तैनात कोच अटेंडेंट विकास शुक्ल का वीडियो यात्रियों के टिकट की जांच करते हुए सामने आया है। इस वीडियो में कोच अटेंडेंट टीटीई की वेशभूषा सफेद शर्ट और काली पैंट पहनकर तीन यात्रियों के टिकट की जांच करते और उनको बर्थ उपलब्ध करवाते हुए दिखायी दे रहा है।

यात्री ने बी-3 बोगी का वीडियो बनाकर टिकट की जांच कर रहे व्यक्ति की पहचान कोच अटेंडेंट के रूप में बतायी है। मामले की शिकायत आने के बाद डीआरएम गौरव अग्रवाल ने रेलवे की लखनऊ लांड्री के पर्यवेक्षक को उसके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

इससे पहले भी कोच अटेंडेंट पर पुष्पक एक्सप्रेस जैसी ट्रेनाें की एसी बोगियों में बेटिकट यात्रियों को सीटें उपलब्ध कराने के आरोप लगे हैं। कानपुर में तो दो माह पहले कोच अटेंडेंट पर रेलवे विजिलेंस ने कार्रवाई तक की थी।

About admin

Check Also

आगरा बहुजन समाज पार्टी के आगरा मंडल कार्यालय पर मीडिया से मुखातिब होते हुए रामलखन सिंह सविता (बीएसपी नेता) का संदेश

Jdnews Vision… आगरा : बहुजन समाज पार्टी के आगरा मंडल कार्यालय पर मीडिया से संवाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *