Breaking News

डंठल में लगाई आग से झोपड़ी जली, हजारों का सामान राख

जेडी न्यूज़ विज़न….

सन्तोष कुमार गुप्ता…..
गोरखपुर  : : गजपुर बाजार : तेज पछुआ हवाओं के बीच खेतों की डंठल में लगाई गई आग ने शनिवार को विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चिंगारी गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर कर्बला टोला निवासी अंबिका चौरसिया की रिहायशी झोपड़ी तक पहुंच गई। जिससे झोपड़ी धू-धू कर जल उठी। घटना में झोपड़ी में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
बताया जा रहा है कि खेतों में फसल कटने के बाद बची डंठलों में किसी ने आग लगा दी थी। तेज पछुआ हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पास स्थित झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बाल्टी व पाइप के सहारे व फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पीड़ित अंबिका चौरसिया ने बताया कि झोपड़ी में रखा बिस्तर, कपड़े, बर्तन समेत अन्य जरूरी सामान जल गया। वहीं पास में कबाड़ का धंधा करने वाले व्यवसायियों का रखा सामान भी आग की चपेट में आने से नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

About admin

Check Also

विश्व योग दिवस पर कविता….

जेडी न्यूज विजन…. विश्व योग दिवस पर कविता…. योग सिखाता है हमें… अपने सारे आसन.. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *