Breaking News

रेलवे लाइन के किनारे आज एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला…

जेडी न्यूज़ विज़न…

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)

लखनऊ : : गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र के कोडरा गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे आज एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पाया गया। मृतक की पहचान बसरहिया गांव निवासी नीरज वर्मा उर्फ कल्लू पुत्र ब्रह्मादीन के रुप में की गई। उसके मत्थे पर चोट लगी थी।जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लोगो के अनुसार कल्लू का शव प्रातः 6:00 बजे देखा गया। गांव के लोगों के अनुसार मृतक कल्लू वर्मा तीन दिन पहले गुजरात से‌ एक महिला को लाया था। गांव के लोगो को उसने उस महिला को अपनी पत्नी बताया था। तीसरे दिन कल्लू वर्मा की कथित पत्नी घर से फुर्र हो गई। इसी के बाद उसका शव रेलवे लाइन पर पड़ा हुआ पाया गया।लोगों का मानना है कि कल्लू को सदमा लगा और उसने अपनी जान गवा दी।

About admin

Check Also

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मिले शव की हुई शिनाख्त…

Jdnews Vision…. आशियाना थाने में थी गुमशुदगी दर्ज.. लापता युवक की हुई पहचान… लखनऊ : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *