Breaking News

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन,सपा के खिलाफ जताया रोष…

जेडी न्यूज़ विज़न….

बलरामपुर: :  महोबा में सपा सांसद अजेन्द्र लोधी द्वारा नरेंद्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बलरामपुर कलेक्ट्रेट परिसर में महिलाओं ने समाजवादी पार्टी के विरुद्ध प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि सांसद द्वारा प्रधानमंत्री के प्रति अभद्र टिप्पणी किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं,बल्कि विश्व स्तर पर भारत के गौरव हैं और उनके नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व विकास किया है।
इस अवसर पर रवि कुमार मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति सपा सांसद की टिप्पणी समाजवादी पार्टी का वास्तविक चरित्र उजागर करती है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को ऐसे सांसद के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पार्टी से निष्कासित कर सकारात्मक संदेश देना चाहिए।
प्रदर्शन में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी,जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह,बृजेन्द्र तिवारी,वंदना पासवान,वरुण सिंह मोनू,जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस,अवधेश तिवारी तरुण,संदीप उपाध्याय,अमर नाथ शुक्ल,महिला मोर्चा से झूमा सिंह,सभासद सुनीता मिश्रा,पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी,महिला मोर्चा महामंत्री साधना पाण्डे,जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुधा पाण्डे,सुधा त्रिपाठी,सभासद सरोज तिवारी,सरिता शुक्ला,डॉली गुप्ता,संजू कुलदीप,कमला,मंजू, रेखा,शिवकुमारी,लक्ष्मी,मंत्रा,बिमला,कृष्णा,सोहरता,विशाल सिंह,मनीष तिवारी,अनन्य गौरव मिश्र,जयंत सिंह धर्मू सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।

About admin

Check Also

LDA के जूनियर इंजीनियर समेत 3 लोगों को विजिलेंस ने 7.50 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार…

Jdnews Vision… लखनऊ  : :  राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *