Breaking News

किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर कमिश्नरी में धरना प्रदर्शन आज….

Jdnews Vision….

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )

 

लखनऊ : : भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के तत्वावधान में किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश की सभी कमिश्नरी में दिनांक 03/11/2026 को विशाल किसानो का धरना प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरि नाम सिंह ने कहा की धरना प्रदर्शन मे प्रमुख समस्याएं एवं मांगें

गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित किया जाए बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई

धान की फसल का उचित मुआवजे का समाधान हो।

तिलहन एवं दलहन फसलो के किसानों की समस्याओं का निराकरण किया जाए।

बेमौसम बारिश से हुई अन्य फसलो के नुकसान का मुआवजा मिले बीमा कंपनियों द्वारा किसानों को लंबित बीमा राशि का भुगतान किया जाए बैंकों द्वारा किसानों का उत्पीड़न बंद किया जाए पुलिस उत्पीड़न एवं तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगे किसानों को समय पर बीज यूरिया एवम डी ए पी खाद‌ प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाये इन्हीं महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए किसान पंचायत एवं प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है प्रदेश अध्यक्ष सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं से विनम्र आग्रह है कि कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर किसानों की समस्याओं एवं उनकी आवाज को मीडिया के माध्यम से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान करें।

About admin

Check Also

कंपोजिट विद्यालय बंजरिया में बच्चों ने हस्त निर्मित मूर्तियां तथा अन्य सजावट के समान बनाकर दीपावली का पर्व मनाया

Jdnews Vision…. जिला सम्वाददाता आर पी उपाध्याय मनकापुर/ गोंडा: – : कंपोजिट विद्यालय बंजरिया में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *