Breaking News

बंगाल में TMC के चर्चित और विवादास्पद नेता शमीम अहमद के घर पर छापे के दौरान इमारत के अंदर दिखा ऐसा नजारा …. हर कोई रह गया हैरान…….

जेडी न्यूज विजन….

सोने का बेड, कुएं वाला बाथटब, बंगाल में TMC नेता शमीम अहमद के घर मिला सीक्रेट लग्जरी तहखाना, छापा मारने गई टीम रह गई दंग….

बंगाल पुलिस ने तृणमूल नेता शमीम अहमद, उर्फ ​​’बारे’ के शिबपुर स्थित घर पर छापा मारा। इस दौरान चार मंज़िला इमारत के अंदर छिपा हुआ एक आलीशान फ्लैट मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि छापे के दौरान सोने के पैनल वाला एक सागौन का पलंग भी मिला, लेकिन पुलिस ने इस जानकारी की पुष्टि करने से इनकार कर दिया।

पश्चिम बंगाल से बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हावड़ा के शिवपुर इलाके में बंगाल पुलिस ने एक बड़ी छापेमारी की। यह छापा TMC के चर्चित और विवादास्पद नेता शमीम अहमद के घर पर पड़ा था। छापेमारी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। टीएमसी नेता शमीम अहमद के घर के अंदर एक अंडरग्राउंड तहखाना मिला है। यह तहखाना आलीशान और लग्जरी तरीके से बनाया गया था। इस तहखाने के बारे में शमीम अहमद के करीबी लोगों को ही पता था।तहखाने का इंटीरियर देख रह कोई हैरान

शमीम अहमद के घर में बने तहखाने में पुलिस की टीम दाखिल हुई तो उसका इंटीरियर देखकर हैरान हो गई। यहां एक के बाद एक कमरों से जुड़े कई अंडरग्राउंड कमरे बने थे। यहां महंगे फर्नीचर, बेड, टीवी समेत कई ब्रांडेड आइटम मिले। यहां तक कि तहखाने में CCTV लगा था। इसमें पूरे घर के कैमरों का एक्सेस था। तहखाने में भी सीसीटीवी कैमरा लगा था।
चुनावी हिंसा के आरोप में केस दर्ज के बाद से फरार है शमीम अहमद

हावड़ा में शिबपुर चौराबस्ती इलाके में बीते दिनों चुनावी हिंसा और बमबाजी हुई थी। पुलिस मामले में आरोपी शमीम अहमद के घर इसी सिलसिले में छापा मारने पहुंची थी। शमीम अहमद मध्य हावड़ा में TMC के एक जाने-माने स्थानीय नेता हैं। चुनावी हिंसा मामले में केस दर्ज होने के बाद से शमीम अहमद फरार है। ठिकाने के बारे में जानकारी मिलने पर शिवपुर पुलिस स्टेशन की टीम वॉर्ड 36 में स्थित शमीम अहमद के घर पर छापा मारने पहुंची थी।

छापेमारी करने गई पुलिस टीम को बाहर से शमीम अहमद का घर सामान्य लग रहा था। लेकिन जब टीम अंदर गई तो आंखें फटी रह गईं, यह अंदर से किसी महल जैसा था। यहां एक आलीशान गेट लगा था। नक्काशीदार इस दरवाजे पर बड़ा सा ताला लगा था। टीम ताला तोड़कर अंदर गई तो यहां एक सीक्रेट तहखाना नजर आया। जब टीम तहखाने में उतरी तो नीचे का नजारा देखकर दंग रह गई। यहां एक अलग ही दुनिया बसी थी।

तहखाने में एक कमरे के अंदर दूसरा कमरा और ऐसे ही रहस्यमई तरीके से यह पोर्शन बना था। यहां पर बेहद खूबसूरत हस्तशिल्प वाले कीमती फर्नीचर थे। डिजाइनर ड्रेसिंग टेबल समेत आलीशान इंटीरियर था। हावड़ा पुलिस ने बताया कि बाहर से देखने पर यह घर बिल्कुल साधारण लगता था, लेकिन पुलिस अधिकारियों को एक सीढ़ी और एक गुप्त दरवाज़ा मिला, जो दूसरी मंज़िल पर बने एक छिपे हुए फ्लैट की ओर जाता था।

पुलिस ने बताया कि घर के बाकी हिस्सों में जहां आम ज़रूरत का ही सामान था, वहीं इस छिपे हुए हिस्से में आलीशान इंटीरियर, CCTV कैमरे, एक बेडरूम, लिविंग रूम, किचन और बाथरूम बने हुए थे। पुलिस ने बताया कि इन चीज़ों की क़ीमत का आकलन किया जाएगा। एक बेड था, जो गोल्डन रंग का था। इस बेड को सोने का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है। यहां बाथरूम में एक कुएं जैसा बाथटब भी बना था।

About admin

Check Also

डॉ. संजय लावंड : अनुशासन, सेवा और संघर्ष से न्याय के क्षेत्र तक का प्रेरणादायी सफर…

जेडी न्यूज विजन….. समाज में ऐसे व्यक्तित्व विरले ही मिलते हैं, जो हर क्षेत्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *