जेडी न्यूज विजन….
बिलासपुर : : 02.07: : ग्राम भिल्मी में सीपत पुलिस की रेड एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में चेतना
विरुद्ध नशा अभियान के तहत की गई कार्यवाही
आरोपी से कुल 08 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब करीब 1600 रूपये का शराब जप्त
कर आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
अवैध नशा के विरूद्ध सीपत पुलिस की निरंतर कार्यवाही जारी
गिरफ्तार आरोपी- शेखर वर्मा पिता कामता वर्मा उम्र 22 साल निवासी भिल्मी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0
ः विवरण:
विवरण इस प्रकार है कि नशे का अवैध व्यापार करने वालो के विरूद्ध पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में सीपत पुलिस द्वारा दिनांक 02.07.2026 को मुखबिर सूचना पर ग्राम भिल्मी में रेड कार्यवाही कर भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त कर शराब, बिक्री करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की गई, जहां आरोपी शेखर वर्मा पिता कामता वर्मा उम्र 22 साल निवासी निवासी भिल्मी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 से कुल 08 लीटर कच्ची महुआ शराब को विधिवित जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Jd News Vision