जेडी न्यूज़ विज़न….
बिलासपुर (छ.ग.) : : अवैध धनार्जन के उद्देश्य से अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले आरोपियों के विरुद्ध थाना कोटा पुलिस का प्रहार
*कुल जप्त – (1) 02 नग 15-15 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक डिब्बा में पूरा भरा हुआ 30 लीटर , 02 नग हरे रंग के 02 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक बोतल में पूरा भरा हुआ 04 लीटर एवं 03 नग सफेद रंग सफेद रंग के प्लास्टिक बोतल में पूरा भरा हुआ 06 लीटर एवं 01 नग 05 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जरीकेन में 03 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 43 लीटर महुआ कीमती 8600 रुपये
(2) 03 नग पीले रंग के 15-15 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक डब्बा में पूरा भरा 45 लीटर , 01 नग 05 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जेरिकन 05 लीटर एवं 01 नग 02 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक बोतल में 02 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 52 लीटर कीमती 10400 रुपए
नाम आरोपी : –
1- शत्रुहन उर्फ भूरू वर्मा पिता बीरबल वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बेलटुकरी थाना कोटा जिला बिलासपुर
2- लता बाई वर्मा पति गिरवर वर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी बेलटुकरी थाना कोटा जिला बिलासपुर
विवरणः- मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 31.05.2026 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि सड़क पार ग्राम बेलटुकरी में दो आरोपी अपने कब्जे में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब को अवैध रूप से धनार्जन करने के उद्देश्य से महुआ शराब बिक्री कर रही है कि, मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर ग्राम बेलटुकरी में रेड कार्यवाही करते हुये आरोपी शत्रुहन उर्फ भूरू वर्मा पिता बीरबल वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी बेलटुकरी थाना कोटा एवं आरोपियां लता बाई वर्मा पति गिरवर वर्मा उम्र 45 साल निवासी बेलटुकरी थाना कोटा के कब्जे से 02 नग 15-15 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक डिब्बा में पूरा भरा हुआ 30 लीटर , 02 नग हरे रंग के 02 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक बोतल में पूरा भरा हुआ 04 लीटर एवं 03 नग सफेद रंग सफेद रंग के प्लास्टिक बोतल में पूरा भरा हुआ 06 लीटर एवं 01 नग 05 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जरीकेन में 03 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 43 लीटर महुआ कीमती 8600 रुपये एवं 03 नग पीले रंग के 15-15 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक डब्बा में पूरा भरा 45 लीटर , 01 नग 05 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जेरिकन 05 लीटर एवं 01 नग 02 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक बोतल में 02 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 52 लीटर कीमती 10400 रुपए को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है
उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू, आरक्षक 1356 संजय श्याम, आरक्षक 1256 नंद कुमार यादव, आरक्षक 1040 विनोद यादव का विशेष भूमिका रही।
Jd News Vision