सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मिले शव की हुई शिनाख्त…

Jdnews Vision….

आशियाना थाने में थी गुमशुदगी दर्ज..

लापता युवक की हुई पहचान…

लखनऊ : : बीते 27 जुलाई की रात सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक्सीडेंट से हुए घायल युवक की मौत के बाद शुक्रवार को शव की शिनाख़्त हो गई । जिसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक आशियाना स्थित किला गांव के रहने वाले सोनू गौतम(30) प्लंबरिंग का काम करते थे।

भाई अंशु ने बताया उनकी भाभी पिंकी गर्भवती है जिसके चलते उनके भाई सोनू पत्नी व बेटे प्रिंस के साथ बाराबंकी स्थित दरसनिया अपनी ससुराल में कुछ दिनों से रह रहे थे। 27 जुलाई को वह सोनू अपने साले तिलक एवं साढू के साथ उनकी मोटरसाइकल से लखनऊ काम करने आए थे । उसके बाद तिलक ने बताया कि उन्होंने अपने बहनोई सोनू को किला चौराहे पर छोड़ कर वापस चले गए थे।

उसके बाद जब वह घर नहीं पहुंचे तो भाई अंशु ने खोजबीन की उसके बाद जब उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो भाभी पिंकी को बताया उसके बाद बाराबंकी से पत्नी ने भी तिलकराम के साथ आकर आशियाना थाने में 29 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कराई थी छानबीन में पुलिस को जानकारी मिली कि 27 जुलाई को सुशांत गोल्फ सिटी स्थित अहिमामऊ पर रोड के किनारे सोनू गंभीर रूप से घायल हालत में पड़े मिले थे । उसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस मंगवाकर अज्ञात में इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गई जहां उनका डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया उसके अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया था।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *