Breaking News

प्रेमिका के उकसावे से युवक की आत्महत्या मामले में मुकदमा दर्ज….

Jdnews Vision….

फॉलोअप….

लखनऊ:  : गोसाईगंज के मीशा गांव में प्रेमिका के मानसिक दबाव और उकसावे से 25 वर्षीय युवक की आत्महत्या के मामले में शुक्रवार को कोतवाली गोसाईगंज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों की शिकायत पर तथा उच्चाधिकारियों को भेजी गई शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले मे मुकदमा दर्ज किया।

मामले के अनुसार, मीशा गांव निवासी रोहित मिश्रा पलासियो मॉल के एक शोरूम में सेल्समैन था। 26 जुलाई की रात ड्यूटी से घर लौटने के बाद उसने खाना खाया और अपने कमरे में चला गया। रात करीब 12 बजे रोहित ने कमरे में पंखे से चादर के सहारे फांसी लगा ली। परिवार ने उसे उतारकर सीएचसी गोसाईगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था।

परिजनों का आरोप है कि रोहित पिछले सात वर्षों से महिमा सिंह (निवासी सलौली, कोतवाली गोसाईगंज) के प्रेम जाल में फंसा था। महिमा शादी का झांसा देकर उससे पैसे, सोने-चांदी के आभूषण, एक्टिवा स्कूटी (यूपी32एमएक्स1947), मोबाइल समेत महंगे सामान लेती रही। इसके बावजूद वह फोन और व्हाट्सएप पर लगातार मानसिक दबाव बनाती थी। उसी रात वीडियो कॉल के दौरान शादी करने से मुकरने पर आहत होकर रोहित ने यह कदम उठाया।

मृतक के भाई राहुल मिश्रा ने बताया कि उनके पास चैट, कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य सबूत उपलब्ध हैं। पहले कोतवाली में तहरीर देने के बावजूद कार्रवाई न होने पर उन्होंने उच्च अधिकारियों और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रभारी निरीक्षक गोसाईगंज दिलेश कुमार सिंह ने बताया मामले मे जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

About admin

Check Also

कान्हा उपवन नगर में सफाई व्यवस्था पर नगर आयुक्त सख्त….

Jdnews Vision… संतोष कुमार गुप्ता…. *निरीक्षण में खामियां मिलने पर सुपरवाइजर व निरीक्षक का वेतन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *