चकरभाठा पुलिस का अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रहार

Jdnews vision….

जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़: :  चकरभाठा पुलिस का अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रहार….

* ग्राम पीरैया निवासी आरोपी सुन्दरू भारद्वाज को महुआ शराब के साथ किया गया गिरफ्तार…

* आरोपी के कब्जे से कुल 60 लीटर महुआ शराब कीमती 12000 रुपए किया गया जप्त…

* आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत की गई कार्यवाही…

घटना का विवरण – इस प्रकार है कि दिनांक 23.07.2026 को जरिए मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम पीरैया निवासी आरोपी सुन्दरू भारद्वाज अपने दुकान के पास काफी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखा है उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल थाना स्तर पर टीम बनाकर मुखबिर के बताए स्थान ग्राम पीरैया निवासी आरोपी सुन्दरू भारद्वाज के दुकान के पास पहुंच कर चेक किया किया गया जहां 15-15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक के 04 जरीकेन कुल 60 लीटर महुआ शराब कीमती 12000 रुपए मिला। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो उक्त शराब को बिक्री के लिए रखना बताया। जिसे आबकारी अधिनियम की उक्त धारा के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

चकरभाठा पुलिस की जनअपील -….

सभी नागरिकों से निवेदन है कि अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

About admin

Check Also

*सोचा न था*

Jdnews Vision….. *सोचा न था*   आप चले जाएंगे छोड़कर सोचा न था, फिर देखेंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *