Breaking News

बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना .. लाखों के जेवर नकदी व घरेलू सामान किया पार…

जेडी न्यूज़ विज़न…

लखनऊ, : :  राजधानी के चिनहट में चोरों बंद मकान से सात लाख के जेवर, नकदी और घरेलू सामान पार कर ले गए। घटना के पीड़िता परिवार के साथ मायके गई थी। पीड़िता ने चिनहट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

कंचनपुर मटियारी निवासी गौसिया खातून ने बताया कि 31 मई की शाम को परिवार संग मायके गई थी। पीड़िता के घर आने पर मेन गेट का ताला टूटा मिला। पीड़िता घर के अंदर गई तो सामान फैला हुआ था। चोर अलमारी से सवा तोले की सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां, करीब 70 ग्राम चांदी की पायल, 20 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन उठा ले गए। शादी में मिले तांबे और पीतल के बर्तन, ट्रॉली बैग, वीआईपी सूटकेस अन्य सामान उठा ले गए। पीड़िता ने बताया कि चोर करीब सात लाख रुपये का माल उठा ले गए है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

महिला ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बताया कि घटना से पहले 3-4 युवक अक्सर घर के सामने चबूतरे और पेड़ के पास बैठे रहते थे। इनमें से एक युवक नारंगी रंग की टी-शर्ट पहने था। आशंका है कि इन्हीं लोगों ने घर की रेकी कर वारदात की होगी।

About admin

Check Also

कौड़ीराम ब्लॉक में करीब 500 लोगों ने दी बुनियादी साक्षरता की परीक्षा…

Jdnews Vision….. संतोष कुमार गुप्ता….. सभी 64 ग्राम सभाओं के परिषदीय स्कूलों में आयोजित हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *