Breaking News

भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन की समीक्षा बैठक संपन्न…

जेडी न्यूज़ विज़न…

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)

लखीमपुर : : जनपद में आज आयोजित भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन की समीक्षा बैठक प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा जी की अध्यक्षता में हुई जिसमें पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती एवं किसानों की समस्याओं तथा आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में संगठन विस्तार, किसान हितों की रक्षा एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए किसानों की आवाज़ को और अधिक मजबूती से उठाया जाए तथा प्रत्येक गांव गांव तक संगठन को सशक्त बनाया जाए।

बैठक में किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श करते हुए उनके समाधान हेतु संघर्ष और संवाद दोनों माध्यमों से प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गयी।

About admin

Check Also

डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘ की ” कविता संस्कृत की बेटी हिंदी” एक सराहनीय प्रस्तुति….

Jdnews vision….. खुर्ज़ा ( बुलंदशहर ) : :  साहित्यकार संगम संस्था के तत्वावधान में दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *