15 जून तक 5 सड़कें होंगी तैयार, नगर निगम परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा…

जेडी न्यूज़ विज़न…..

शाहजहांपुर, 08 जून: : जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कैंप कार्यालय में नगर निगम की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर क्षेत्र में प्रस्तावित 108 सड़क निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया, वर्क ऑर्डर तथा कार्य प्रारंभ की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्यों के लिए साप्ताहिक कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध तरीके से कार्य कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन सड़कों पर जल निगम द्वारा पेयजल पाइपलाइन डालने का कार्य पूरा हो चुका है, वहां प्राथमिकता के आधार पर सड़क निर्माण कराया जाए।
डीएम ने लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि 15 जून तक कम से कम पांच सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाए तथा 20 जून तक सात नई सड़कों के निर्माण का प्लान तैयार कर लिया जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी सहित नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *