Breaking News

पुलिस आरक्षी परीक्षा को लेकर सख्ती, बापू पीजी कॉलेज केंद्र का निरीक्षण

जेडी न्यूज़ विज़न…..

सन्तोष कुमार गुप्ता….
एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद….

गोरखपुर: :  जनपद में चल रही पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। इसी क्रम में पीपीगंज स्थित बापू पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र का एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र और थाना प्रभारी पीपीगंज ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया, कक्षों की व्यवस्था और निगरानी प्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग के बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा था। साथ ही परीक्षा केंद्र के आसपास पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की गई थी, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि न हो सके।
एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र ने केंद्र व्यवस्थापकों और ड्यूटी में तैनात कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थियों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित किया जाए और नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए।
इस दौरान थाना प्रभारी पीपीगंज ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्र के बाहर भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और अभ्यर्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया।
अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सभी केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जायेगी ।

About admin

Check Also

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल, नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

जेडी न्यूज विजन…. सन्तोष कुमार गुप्ता….. एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *