Breaking News

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

जेडी न्यूज़ विज़न…

तिलहर/शाहजहांपुर : : तिलहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोवरसंडा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
जनपद सीतापुर के थाना हरगांव क्षेत्र के ग्राम झबरी निवासी अशोक कुमार पुत्र गोवर्धन लाल ने तिलहर कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री अंजली का विवाह 20 अप्रैल 2024 को ग्राम गोवरसंडा निवासी अरुण कनौजिया पुत्र सेठपाल के साथ हिंदू रीति-रिवाज से तथा अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज देकर किया था।
तहरीर के अनुसार विवाह के बाद से ही पति अरुण कनौजिया, ससुर सेठपाल, सास एवं अन्य परिजन दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि वे अतिरिक्त दहेज के रूप में एक मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर अंजली को गाली-गलौज, मारपीट तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
मृतका के पिता का कहना है कि कई बार समझाने-बुझाने के बावजूद ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला और उनकी पुत्री को लगातार प्रताड़ना झेलनी पड़ी।
तहरीर में बताया गया है कि 7 जून 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे ससुराल पक्ष की ओर से सूचना दी गई कि अंजली की तबीयत खराब है। सूचना मिलने पर जब परिजन गोवरसंडा पहुंचे तो अंजली मृत अवस्था में मिली। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी पुत्री की पीट-पीटकर हत्या की गई है।
इस संबंध में मृतका के पिता ने 8 जून को तिलहर कोतवाली में पति अरुण कनौजिया, ससुर सेठपाल कनौजिया तथा ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा एक आरोपी अरुण को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर किया गया फल वितरण….

Jdnews Vision ….. बलरामपुर : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *