Breaking News

बड़े मंगल पर भंडारा: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सूचनाधिकार संरक्षण संगठन ने किया आयोजन…

जेडी न्यूज विजन…
(अभय गुप्ता की रिपोर्ट )
लखनऊ : : लालाबाग दुबग्गा में ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगल के अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सूचनाधिकार संरक्षण संगठन (NHRIPO) के राष्ट्रीय अध्यक्ष  एस के मोदनवाल और बजरंग बली के परमभक्त बैजनाथ सिंह की ओर से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


राष्ट्रीय अध्यक्ष  एस के मोदनवाल ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देश और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। पूजा के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। भंडारे में छोला, चावल और हलवा का प्रसाद बांटा गया। सुबह से ही प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिपूर्ण माहौल बना रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में बसंत प्रसाद, अशोक कुमार, राजेश कुमार, राजन प्रसाद, कार्तिकेय मोदनवाल, सहित स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। श्रद्धालुओं ने संकटमोचन हनुमान जी का आशीर्वाद लिया और, प्रसाद ग्रहण किया।

 

About admin

Check Also

मां मदालसा की दिव्य जीवन की साधना….

Jdnews Vision… मार्कंडेय पुराण में वर्णित माता मदालसा और राजा ऋतुध्वज के पुत्रों का संन्यास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *