Breaking News

उत्तर प्रदेश में बनेगा निफ्टेम सेंटर… संचालित होंगे डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रम

जेडी न्यूज विजन….

लखनऊ : : प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए आर-फ्रैक (क्षेत्रीय खाद्य विश्लेषण केंद्र) और राजकीय खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी संस्थान को राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (निफ्टेम) हरियाणा की सैटेलाइट इकाई के रूप में विकसित किए जाएगा।

इसमें स्नातक, परास्नातक, पीएचडी, शोध कार्यक्रमों के साथ अल्पकालीन एवं एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। इस संबंध में खाद्य प्रसंस्करण विभाग एवं निफ्टेम के मध्य शीघ्र ही समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया जाएगा।

मंगलवार को राजकीय खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी संस्थान में निफ्टेम के प्रतिनिधि प्रोफेसर प्रभात कुमार नेमा और डॉ. नितिन कुमार के साथ अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण बीएल मीणा की बैठक यह निर्णय हुआ। कौशांबी में निफ्टेम के उपकेंद्र और प्रयागराज में निफ्टेम की स्थापना पर भी सहमति बनी है।

प्रतिनिधि मंडल ने संस्थान में प्रयोगशाला और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान संयुक्त निदेशक (प्रशासन) सृष्टि धवन, संयुक्त निदेशक (खाद्य प्रसंस्करण) डॉ. एमपी सिंह, निदेशक आर फ्रैक डॉ. हरीश कुमार आदि उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

कान्हा उपवन नगर में सफाई व्यवस्था पर नगर आयुक्त सख्त….

Jdnews Vision… संतोष कुमार गुप्ता…. *निरीक्षण में खामियां मिलने पर सुपरवाइजर व निरीक्षक का वेतन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *