Breaking News

भाकियू नेता ने खुद जान को भू माफियाओं से बताया खतरा

जेडी न्यूज विजन….

लखनऊ : : गोसाईगंज कोतवाली अंतर्गत आने वाले गांव काजी खेड़ा निवासी भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) संगठन के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष लखनऊ सुरेंद्र कुमार वर्मा की ओर से खुद की जान को खतरा बताया गया है। भाकियू नेता की ओर से मुख्यमंत्री एवं उच्चाधिकारियों को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि एक जमीनी विवाद में 5 जून 2026 को उन्हें गोसाईगंज कोतवाली बुलाया गया था। वहीं पर अंबिका सिंह पुत्र हरि ओम् निवासी 233 कटहन सिंह पुर , बांसगंज जनपद आजमगढ़ अपने अन्य साथियों के साथ भी मौजूद थे।बात चीत शुरू हुई लेकिन हरिओम बात चीत में कहीं भी संतुष्ट नहीं हुए हरिओम जमीनों पर प्लाटिंग का काम करते है किसानों को थोड़ा रूपया देकर कई सालों तक फसा लेते है और फिर न तो वह किसानों को रूपया देते है और न बैनामा ही करते है और जमीनों पर कब्जा भी कर लेते है फिर पुराने रेट पर बैनामा करवाने का दबाव बनाते है या फिर दिये गये रूपये ब्याज सहित वापस मांगते है अगर किसानो का रूपया उनके पास बाकी होता है तो वह उसे कोर्ट मे जमा करने की बात करते है इसमें स्थानीय पुलिस भी इनका सहयोग करती है एक ऐसे ही मामले में उन्होंने थाना परिसर में ही बात चीत के दौरान अपशब्दों का प्रयोग किया और कहा कि तुम किसान यूनियन से जुड़े हो तुम को मै देख लूंगा तो हरिओम के एक साथी ने धमकी देते हुए आजमगढ़ में फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। उसने कहा कि जमीनों की खरीद फरोख्त का काम करतें हैं। भाकियू नेता के अनुसार हरिओम और उनके साथियों के इरादे अच्छे नहीं हैं।उनकी ओर से किसी भी घटना को किसी समय कहीं भी अंजाम दिया जा सकता है।

About admin

Check Also

शोधार्थी मो० जिमी को मिला INTERNATIONAL AWARD…

JD NEWS VISION…. अपराजिता फाउंडेशन, काठमांडू (नेपाल) तथा गुरु विद्यापीठ, रोहतक (भारत) द्वारा दिया गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *