Breaking News

संचारी रोग नियंत्रण को लेकर नगर निगम सख्त, व्यापक सफाई अभियान के निर्देश….

जेडी न्यूज विजन…

सन्तोष कुमार गुप्ता….

नालों की सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव व फॉगिंग को रोस्टर के अनुसार कराने पर जोर…

गोरखपुर: :  शहर में संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नगर आयुक्त अजय जैन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि वार्डों में छोटी पोकलेन मशीनों के माध्यम से नियमित सफाई कार्य कराया जाए। साथ ही, कमर्शियल क्षेत्रों में नालों की सफाई रात के समय कराई जाए, ताकि दिन में यातायात और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित न हों। वार्डों की छोटी-छोटी नालियों की सफाई सुपरवाइजर की निगरानी में सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

उन्होंने सभी जोनल अधिकारियों और सफाई निरीक्षकों को निर्देशित किया कि वार्डों में रोस्टर के अनुसार एंटी लार्वा छिड़काव, ब्लीचिंग, मेलाथियान का छिड़काव और फॉगिंग नियमित रूप से कराई जाए। नगर निगम द्वारा प्रतिदिन चार मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसे और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।

नगर आयुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि खाली पड़े प्लाटों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की समय-समय पर सफाई कराते हुए वहां एंटी लार्वा का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए। माइक्रो प्लान बनाकर प्रत्येक क्षेत्र में सफाई कार्य को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा, पुराने टायरों की दुकानों और कबाड़ी की दुकानों पर विशेष रूप से एंटी लार्वा छिड़काव कराने को कहा गया, क्योंकि ऐसे स्थानों पर पानी जमा होने से मच्छरों के पनपने की संभावना अधिक रहती है। हर वार्ड में दो-दो कर्मचारियों की तैनाती कर एंटी लार्वा छिड़काव और डस्टिंग का कार्य नियमित रूप से कराने के निर्देश जोनल सेनेटरी अधिकारियों को दिए गए।

नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान को गंभीरता से लेते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

बैठक में अपर नगर आयुक्त, सभी जोनल अधिकारी, सफाई निरीक्षक और जोनल सेनेटरी अधिकारी उपस्थित रहे। नगर निगम की इस पहल से शहर में संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है।

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर किया गया फल वितरण….

Jdnews Vision ….. बलरामपुर : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *