Breaking News

जनपद बलरामपुर का नाम किया.रोशन….

जेडी न्यूज विजन….

तुलसीपुर : : अपने विद्यालय का नाम रोशन करते हुए टीटू वर्ल्ड स्कूल के पांच प्रतिभाशाली छात्रों का चयन गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ में हुआ है।छात्रों की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने प्रसन्नता जाहिर की है।

प्राचार्या श्रीमती ऋचा दीक्षित ने बताया कि चयन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन छात्रों ने बैडमिंटन और एथलेटिक्स में अपनी क्षमता साबित की है।विराट शंकर मिश्र,उज्ज्वल सोनी व अस्मित सिंह,युवराज जायसवाल का बैडमिंटन और आर्यन गुप्ता का चयन एथलेटिक्स में किया गया है।संस्थापक सलिल सिंह टीटू जो स्वयं एक खिलाड़ी रहे हैं ।

वे सदा खेलों के प्रति हमेशा ही खेलों के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स कालेज के चयन समिति ने इन छात्रों को उनके लगातार अभ्यास,अनुशासन और प्रतिभा के आधार पर चुना है

 

,ये सभी पूर्णकालिक प्रशिक्षण के साथ पढ़ाई भी जारी रखेंगे।चयनित छात्रों को प्रोत्साहन राशि के साथ खेल किट भी प्रदान किया जाएगा

इनकी यह उपलब्धि युवा पीढ़ी को खेलों की ओर प्रेरित करने का काम करेगी।निदेशक सिद्धान्त सिंह,प्रशांत सिंह,सभी शिक्षकों व छात्रों के माता पिता ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है।

 

 

About admin

Check Also

अलीगंज अग्निकांड : : 10 साल की लापरवाही, 15 छात्रों की मौत…अब SC ने LDA वीसी को किया तलब, पूछा…?

Jdnews Vision…. लखनऊ : : राजधानी के अलीगंज अग्निकांड  में 15 छात्रों की मौत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *