Breaking News

चोरी के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार….

जेडी न्यूज विजन…..

बिलासपुर (छ.ग….
बिल्हा पुलिस की चोरी पर प्रहार।
चोरी के फरार आरोपी पर मिली सफलता।
आरोपी घटना कातिर कर लुक छिप रहा था।
चोरी हुये एक प्लास्टिक का कूलर व मिक्सी किया गया बरामद।
आरोपी से चोरी हुयेे सामान की गयी जप्ती। चोरी हुये सामानों की शत प्रतिशत बरामदगी।
आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
नाम आरोपी – आशीष उर्फ सरजू यादव पिता पवन यादव उम्र 27 वर्ष निवासी पत्थरखानभाठा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा चोरी/नकबजनी पर आरोपी व चोरी हुये मशरूका की बरामदगी हेतु निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया चकरभाठा अनिता प्रभा मिंज से दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा सिविल टीम गठित कर संदेहियो पर निगाह रखी जा रही थी इसी दौरान प्रार्थी अनंत विजय कान्त निवासी पत्थरखानभाठा के घर से दिनांक 09.05.2026 को चोरी कर फरार हुये आरोपी आशीष उर्फ सरजू यादव पिता पवन यादव उम्र 27 वर्ष निवासी पत्थरखानभाठा का अपना निवास बदल-बदल कर लुक छिप रहा था जिसे सूचना तंत्र पर पतासाजी कर पकडकर थाना लाकर पूछताछ किया जो अपने साथी रजत यादव के साथ मिलकर प्रार्थी के घर से फ्रिज, गैस सिलेण्डर, मिक्सी, इण्डक्शन, कूलर, आलमारी, टीवी, बर्तन, नगदी 5000 रूपये व अन्य घरेलू सामान को चोरी करना बताया जिसे रजत यादव से दिनांक 12.05.2026 को बरामद कर रजत यादव को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। प्रकरण के विवेचना दाैरान आरोपी आशीष के घर से एक प्लास्टिक का कूलर व मिक्सी बरामद कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्र.आर. 846 संतोष यादव, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।

About admin

Check Also

ठेका श्रमिक को धारदार हथियार से मारपीट करने वाले एक आरोपी तथा दो अपचारी बालक गिरफ्तारeehuc 

Jdnews Vision…. बिलासपुर(छ0ग0) : :  14.09.थाना-सीपत: ठेका श्रमिक को धारदार हथियार से मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *