Breaking News

योग वेलनेस सेंटर के क्रम में जन-जागरूकता कार्यक्रमों के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जैतीपुर , में योग प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन

जेडी न्यूज विजन…..

उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी द्वारा संचालित योग वेलनेस सेंटर, मझला (सीएचसी मीरानपुर कटरा/खुदागंज), जनपद शाहजहाँपुर के तत्वावधान में आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियों एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जैतीपुर , में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सिराज अहमद तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविन्द्र कुमार सागर के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। शिविर में योग प्रशिक्षक श्री चिवनाथ पाल द्वारा समस्त Cho को योग प्रोटोकॉल के अनुसार प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, ताड़ासन, कुर्सी आसन सहित विभिन्न योगासनों एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया गया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों एवं नियमित अभ्यास के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन हेतु योग को दैनिक जीवन में अपनाने एवं अधिकाधिक जनसामान्य को योग से जोड़ने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में MOIC डॉ मोहम्मद संजर, डॉक्टर फैज Chishti ,डॉक्टर नवनीत सिंह ,BCPM राशिद खान , समस्त CHO अनिल कुमार, मानसी चंद्र, सविता यादव सपना कुलदीप विक्रांत, पुष्पेंद्र सुनील ,दीक्षा , योग सहायक श्री नमित कुमार का विशेष सहयोग रहा।
शिविर का उद्देश्य CHO को योग के प्रति जागरूक कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित करना तथा आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दृष्टिगत योग को जन-जन तक पहुँचाना रहा।

About admin

Check Also

LDA के जूनियर इंजीनियर समेत 3 लोगों को विजिलेंस ने 7.50 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार…

Jdnews Vision… लखनऊ  : :  राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *