Breaking News

सम्पूर्ण भारतवर्ष में सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित वादों का निस्तारण 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ संपन्न होगा….

जेडी न्यूज विजन….
उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के पत्रांक संख्या 1271/एसएलएसए-139/2026 (कुलदीप/ऋ) दिनांक 28 अप्रैल 2026 के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि सम्पूर्ण भारतवर्ष में सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित वादों को सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित कराने के संबंध में दिनांक 21 अप्रैल, 2026 को समाधान समारोह, 2026 का शुभारम्भ किया जाना है तथा उक्त अभियान दिनांक 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ संपन्न होगा।
इस समाधान समारोह विशेष लोक अदालत का आयोजन माननीय सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21, 22 तथा 23 अगस्त को होगा जिसमें माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामले शामिल किया जायेगा। विशेष लोक अदालत पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य/जिला/तालुका/उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकार/समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया जायेगा। इस सुलह वार्ता का आयोजन 21 अप्रैल 2026 को समाधान समारोह के आरम्भ के साथ शुरू होगा। समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के आयोजन का लक्ष्य यह है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का सुलह एव आपसी सहमति से निष्पादन करना है।
इस समाधान समारोह में अधिवक्तागण, वादकारियों तथा अन्य सभी संबंधित पक्षों से इस अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी के लिये आमंत्रित किया जाता है। समाधान समारोह 21 अप्रैल 2026 से आरम्भ हो रहे समाधान समारोह में आपसी सहमति एवं वार्ता से समाधान तलाशने का प्रयास किया जायेगा। इन सुलह-बैठको का आयोजन राज्य/जिला/तालुका/उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण/समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया जायेगा जिसमें प्रशिक्षित मध्यस्थ अथवा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/समिति पक्षकारों की मदद करेंगें। पक्षकार इन सुलह-प्रयास हेतु बैठकों वार्ताओं में सशरीर अथवा आभासी रूप से शामिल हो सकते है।
इसके अतिरिक्त हर प्रकार की सहायता/जानकारी के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाहजहॉपुर में सम्पर्क कर सकते है। तथा हेल्पलाईन/टोल फ्री नम्बर 18001805235 पर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

About admin

Check Also

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मिले शव की हुई शिनाख्त…

Jdnews Vision…. आशियाना थाने में थी गुमशुदगी दर्ज.. लापता युवक की हुई पहचान… लखनऊ : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *