Breaking News

विधायक डा. विमलेश पासवान ने दो सीसी सड़कों का किया लोकार्पण

जेडी न्यूज विजन…..

सन्तोष कुमार गुप्ता….

गोरखपुर : : कौड़ीराम : : बांसगांव विधायक डा. विमलेश पासवान ने बृहस्पतिवार को दो सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। विधायक ने कौड़ीराम क्षेत्र के ग्राम सभा सोहगौरा में लगभग 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित 205 मीटर लंबी सीसी सड़क तथा ग्राम सभा सिसायल नगवा में लगभग 19 लाख रुपये की लागत से तैयार 225 मीटर लंबी सीसी सड़क का उद्घाटन किया।
विधायक डा. विमलेश पासवान ने कहा प्रदेश सरकार गांवों में सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा मजबूत सड़कें गांवों के विकास की आधारशिला हैं और इससे लोगों के आवागमन के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है।
लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र सिंह मुन्ना, पूर्व प्रधान अनिल तिवारी, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकास सिंह श्रीनेत, मंडल अध्यक्ष इंद्रसेन राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजन सिंह, मार्कण्डेय नायक, विनय राम तिवारी, अवधेश राम तिवारी, महेश मिश्रा, मदन गुप्ता, दीपक पासवान, राहुल तिवारी, प्रधान सादिक, सूर्य नारायण नायक, अजेंद्र सिंह सोनू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘ की ” कविता संस्कृत की बेटी हिंदी” एक सराहनीय प्रस्तुति….

Jdnews vision….. खुर्ज़ा ( बुलंदशहर ) : :  साहित्यकार संगम संस्था के तत्वावधान में दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *