JD NEWS VISION….
(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)
लखनऊ : : भाकियू अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष राजेश रावत ने पुलिस कमिश्नर लखनऊ एवम जिला अधिकारी लखनऊ को पत्र के माध्यम से जिले मे पैदा की जा रही किसान समास्याओं के सम्बन्ध मे अवगत करा दिया है कि दिनांक 18 जून 2026 को उत्तर प्रदेश सहित जनपद लखनऊ में अंश निर्धारण व फार्मर रजिस्ट्री न होने के कारण और किसानों को DAP व यूरिया खाद न मिलना किसानों को डीजल न मिलना बिजली बिल में रीडिंग से अधिक बिल भेजना नगर निगम के द्वारा ग्रामीणों के घर से पशु खोलकर जुर्माना लगाना लखनऊ विकास प्राधिकरण के द्वारा गांव ग्रामीण में नक्शा पास करने के नाम पर बेरोजगार युवाओं की दुकानों को सील करना आवास विकास के द्वारा किसानों को प्लाट समझौते के तहत ना देना अंसल एपीआई में सभी गाँवो में अब तक विकास ना होना व अंसल API के द्वारा श्मशान घाट व अन्य सरकारी जमीनों पर से अवैध कब्जा मुक्त न कराना गांवों में सामुदायिक बारात घर अभी तक न बनाया जाना सरसावा गांव की गाटा संख्या 739 व अन्य कई चकमार्गो को नगर निगम व जिला प्रशासन के द्वारा अब तक खाली न कराए जाना व लेखपालों द्वारा किसानों का शोषण किया जाना धारा 24 में बिना पैसे के रिपोर्ट ना लगाना लेखपाल से लेकर एसडीएम तक फोन ना उठाना पावर स्टेशन से किसानो व आम जनमानस को बिजली के बिल ठीक करने हेतु लंबी दूरी तक जाने जैसे कानून थाना चौकी पर पुलिस का आम नागरिक के साथ अच्छा व्यवहार ना होना पुलिस से परेशान जनता किसानो युवाओं की साथ ही कृषि विभाग द्वारा वितरित किए गए ढांचे का सत्यापन किसानों के खेत तक कराए जाने की व मैंगो क्षेत्र मलिहाबाद में नकली पेस्टिसाइड बिकने के कारण बाहर विदेशों में आम का निर्यात ना होना साथ ही जनपद लखनऊ में कितनी कंपनियों के द्वारा धान का बीज बेचा जा रहा है इस सभी समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए बैल गाड़ी घोड़ा बुग्गी व अपने ट्रैक्टरों से 18 तारीख को समय 11:00 जिला मुख्यालय जिला अधिकारी कार्यालय पर किसान अपनी बात को रखने आएंगे आम जनता को असुविधा न हो ट्रैफिक में बाधा न पहुंचे किसानों को समय से बिना रोके टोके जिला कलेक्ट्रेट पर शांति पूर्वक जाने दिया जाए तथा प्रशासन द्वारा कोई बाधा उत्पन्न ना की जाये।
Jd News Vision