हसनपुर खेवली से मझिगवां रेलवे क्रॉसिंग तक जाने वाले पीडब्ल्यूडी मार्ग पर एक निर्माण कंपनी ने किया कब्ज़ा

Jd News Vision…..

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )

लखनऊ : : सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में हसनपुर खेवली से मझिगवां रेलवे क्रॉसिंग तक जाने वाले पीडब्ल्यूडी मार्ग को एक निर्माण कंपनी द्वारा कब्जा कर नष्ट कर दिए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना वैकल्पिक मार्ग दिए ही रास्ता बंद कर दिया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार बारिश के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है। स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि कार्यों में भी बाधा आ रही है।
इसी समस्या को लेकर 30 जून को ग्रामीणों और कई किसानों संगठनो ने आंदोलन किया था। उस समय सरोजनी नगर के एसडीएम ने कंपनी से बैठक कर समस्या सुलझाने का आश्वासन दिया था। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके विपरीत आंदोलन में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा शांति भंग की कार्रवाई की गई, जिससे लोगों में नाराजगी है।

स्थानीय लोगों की शिकायत पर शुक्रवार को क्षेत्रीय सांसद आर.के. चौधरी मौके पर पहुंचे और पूरे मार्ग का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि रास्ता बंद होने से सबसे ज्यादा स्कूली बच्चे और मरीज प्रभावित हो रहे हैं।

निरीक्षण के बाद सांसद आर.के. चौधरी ने कहा,
*”सरकारी संपत्ति से किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मैं अपने पत्र के माध्यम से शासन के सभी संबंधित अधिकारियों को इस मामले से अवगत कराऊंगा। यह रास्ता जनहित से जुड़ा है और इसे हर हाल में बनवाया जाएगा।”*

सांसद के आश्वासन के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और जल्द कार्रवाई की मांग की।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *