Breaking News

फतेहपुर में यमुना में दो मौसेरे भाई डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश

जेडी न्यूज विजन….

फतेहपुर : : जाफरगंज थाना क्षेत्र के बिंदौर यमुना घाट पर मंगलवार को यमुना में नहाने के दौरान दो मौसेरे भाई गहरे पानी में डूब गए। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरे की तलाश देर शाम तक जारी रही।

घटना के बाद दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों ही बच्चे अपने-अपने माता-पिता की इकलौते बेटे थे।

पुलिस और बचाव अभियान

पुलिस ने बताया कि चांदपुर निवासी प्रमोद पांडेय का 12 वर्षीय पुत्र प्रतीक पांडेय चार दिन पहले अपनी मौसी शालू के घर घूमने आया था। मंगलवार को शालू का देवर योगेश अपने भतीजे 12 वर्षीय ऋषभ पुत्र अभिषेक तथा प्रतीक को बाइक से बिंदौर यमुना घाट स्नान कराने ले गया। स्नान के दौरान दोनों बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर नदी किनारे पशुओं को पानी पिला रहे चरवाहे मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद ऋषभ को नदी से बाहर निकाल लिया गया। परिजन उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रतीक का देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस और गोताखोरों की टीम नदी में लगातार तलाश अभियान चला रही हैं। मृतक ऋषभ कस्बे के सेंट बीएन स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। वहीं प्रतीक दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता था और करीब 20 दिन पहले चरई गांव स्थित नाना संतोष तिवारी के घर आया और बाद में कस्बे में रहने वाली अपनी मौसी शालू के यहां घूमने पहुंचा था। ऋषभ की मां शालू और प्रतीक की मां प्रियंका पांडेय का रो-रोकर हाल बेहाल है। एएसपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि यमुना में नहाने के दौरान दो किशोर डूबे हैं। जिनमें से एक की मौत हो गई है। दूसरे की तलाश गोताखोरों से कराई जा रही है।

About admin

Check Also

पैर फिसलने से आमी नदी में डूबा युवक, मौत…

Jdnews Vision… .संतोष कुमार गुप्ता…… बेलीपार क्षेत्र के आमी ताल की घटना… एसडीआरएफ ने चलाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *