Breaking News

सीवर लाइन से क्षतिग्रस्त सड़कों के शीघ्र पुनर्निर्माण के निर्देश

Jd news Vision …..

बलरामपुर : : नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने सीवर लाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त सड़कों के जल्द पुनर्निर्माण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जल निगम अधिकारियों को सभी प्रभावित सड़कों का कार्य तुरंत शुरू कर निर्धारित समय में पूरा करने को कहा।
उन्होंने कहा कि खराब सड़कों के कारण नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य की निगरानी के लिए डीपी सिंह बैस को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि नगर के सभी वार्डों में अगले दो माह के भीतर सड़क निर्माण हर हाल में पूरा किया जाए,अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों ने इस निर्णय का स्वागत किया।

About admin

Check Also

यूपीआरटीओयू में प्रवेश प्रारंभ….

Jdnews Vision… संतोष कुमार गुप्ता… गोरखपुर : : कौड़ीराम: :  उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *