Breaking News

हरिद्वार में भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन का शुरु हुआ चिंतन शिविर….

JD NEWS VISION…..

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)

हरिद्वार : :  उत्तराखंड में भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के द्वारा जनपद हरिद्वार में वीआईपी घाट और लाल कोठी पर आयोजित राष्ट्रीय चिंतन शिविर किसान कुंभ 2026 शुरू हुआ जिसमें आज देश के अलग-अलग राज्यों से आए किसानों ने हिस्सा लिया साथ ही हरिद्वार की सीमा से लगे जनपदों से किसान बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों से भंडारा व लंगर की सेवा लेकर वीआईपी घाट व लाल कोठी पहुंचे
मुख्य सभा स्थल पर सवेरे से ही किसान बड़ी संख्या में पंचायत में हिस्सा लेने के लिए वीआईपी घाट आए।
पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत जी ने कहा कि देश के किसान मजदूर आदिवासी दलित शोषित पिछड़ों के सामने अनेकों चुनौती चट्टान के समान खड़ी है जिससे हम सभी को नीतिगत फैसलों के साथ में निपटना होगा आज की सरकारे देश हित में कम कॉर्पोरेट के हित में लाभकारी फैसले ले रही है जिससे पूरा देश पूर्ण रूप से प्रभावित है प्रतिदिन समाचार पत्रों व सोशल मीडिया पर महंगाई की खबर देखने व सुनने को मिलती है इससे मध्यम वर्ग को गहरी चोट पहुंची है क्योंकि आय के साधन सीमित हो गए हैं ऐसे में परिवार का पालन पोषण चुनौती बना हुआ है भारत अमेरिका व्यापार समझौता अगर लागू होता है तो देश का किसान हँसिये पर चला जाएगा इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है उन्होंने संगठन से अपील की आप सभी गांव गांव जाकर संगठन को मजबूत करें जिससे आंदोलन को ऊर्जा मिलेगी।
आज शिविर में महाराष्ट्र के प्रभारी चंद्रशेखर पाटिल व प्रदेश महासचिव महाराष्ट्र ताई रूपाली पाटील हिमाचल प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष जयराम सिंह ठाकुर जम्मू कश्मीर के युवा के अध्यक्ष विनोद कोतवाल बिहार चंपारण के अध्यक्ष नंदलाल यादव हरियाणा से राष्ट्रीय सचिव रतन सिंह सरौत उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता प्रदेश महासचिव उत्तराखंड दर्शन सिंह उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा जी युवा अध्यक्ष अनुज सिंह राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा जम्मू कश्मीर प्रभारी कुशलपाल सिंह आर्य वरिष्ठ पत्रकार गाजियाबाद से अनिल चौधरी जी प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पवन खटाना राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी रामकिशोर पटेल प्रहलाद सिंह कंचन सिंह आदि मौजूद रहे आज की सभा का संचालन राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पवन खटाना जी ने किया और अध्यक्षता सरदार हरि सिंह जी ने की आगामी दिवस में जारी चिंतन शिविर में देश हित के सभी मुद्दों पर जनता से विचार विमर्श कर नीतिगत फैसले संगठन के द्वारा लिए जायेंगे।

About admin

Check Also

ध्रुव पाण्डेय (यातायात) के सम्मान में विदाई समारोह

Jdnews Visoin….. बिलासपुर : :  बिलासगुड़ी रक्षित केंद्र, बिलासपुर में पुलिस विभाग के प्र. आर. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *